फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   House tax will be imposed on the basis of GIS survey in the city

Sultanpur News: शहर में जीआईएस सर्वे के आधार पर लगेगा गृहकर

Thu, 23 Jan 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
House tax will be imposed on the basis of GIS survey in the city
सुल्तानपुर। नगर पालिका क्षेत्र में अब नए सिरे से गृहकर लगेगा। इसके लिए जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के तहत सर्वे प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए सर्वे से जहां नए भवन टैक्स के दायरे में आएंगे, वहीं पुराने भवनों पर वास्तविक टैक्स लगेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र करीब 16 किलोमीटर के दायरे में फैला है। 1985 के बाद से शहर का सीमा विस्तार नहीं हुआ, लेकिन शहर के चारों तरफ आबादी बढ़ती गई। मौजूदा समय में पांचोपीरन, टेढुई, लोलेपुर, नकराही, अमहट, चुनहा, अहिमाने समेत कई ग्राम पंचायतें शहर में तब्दील हो गई हैं। बाहर से आने वाले लोगों ने शहर के चारों तरफ गांवों की जमीन खरीदकर मकान बनवा लिए हैं। इन स्थानों पर लोगों को नगर पालिका की सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। अभी नगर पालिका क्षेत्र में कुल 22,583 आवास दर्ज हैं। नए भवन अब तक सरकारी आंकड़ों में दर्ज नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

जल्द ही नगरीय क्षेत्र के सभी आवासीय, व्यावसायिक भवनों और अर्द्धनिर्मित प्लाटों का जीआईएस सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद प्रति वर्ग फीट के आधार पर मूल्यांकन कर नए सिरे से टैक्स लागू होगा। जीआईएस सर्वे में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और डेटा अधिग्रहण तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। जीआईएस सर्वे पूरा होने के बाद जिन संपत्तियों पर गृहकर नहीं लगा था, उन पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि जीआईएस सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही शहर के भवनों का सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed