{"_id":"668c6d43f6981cdf6c0cc1a4","slug":"hostel-students-beaten-up-for-not-giving-matches-to-light-cigarettes-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-115612-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सिगरेट जलाने को माचिस नहीं दी तो हॉस्टल के छात्रों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सिगरेट जलाने को माचिस नहीं दी तो हॉस्टल के छात्रों को पीटा
Tue, 09 Jul 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देर रात को सिगरेट जलाने के लिए माचिस न देने पर दबंगों ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों व प्रतियोगी छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने हॉस्टल संचालक की तहरीर पर छह नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में भी रिकाॅर्ड हो गया है, जो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
यह घटना रविवार की रात करीब सवा 10 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के पांचोपीरन गांव में हुई। जहां कुछ दबंग रात में शराब ठेके के पास से आ रहे थे। इन लोगों ने वहां एक हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी। माचिस न देने पर बहस हो गई और इन लोगों ने छात्राें से जमकर मारपीट की। गांव के ही निवासी हॉस्टल संचालक शहबाज खान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के मो. कामरान, अजहर मस्तान, छोटू, अरबाज और शिवम के साथ 20 अज्ञात लोग हॉस्टल में चोरी करने की नीयत से घुसे और मारपीट की।
आरोप है कि संचालक को भी पीटा और उसके मुंह में पिस्टल डालकर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही छात्रों के कमरों से कीमती सामान भी उठा ले गए। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद है। आरोपियों ने रात में माचिस मांगी और इसी बात को लेकर विवाद में मारपीट हुई है। बहरहाल तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।