{"_id":"67a65c56b854a5d9910c573a","slug":"heavy-traffic-jam-again-on-ayodhya-highway-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-126877-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या हाईवे पर फिर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या हाईवे पर फिर लगा भीषण जाम
Sat, 08 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर स्थित कूरेभार कस्बा शुक्रवार को भी जाम की चपेट में रहा। अपराह्न तीन बजे गुप्तारगंज बाजार से पटना चौराहे तक करीब छह किमी. लंबा जाम लग गया। जाम से निजात पाने के लिए पुलिस ने बीच-बीच में रूट डायवर्जन भी किया।
प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले और सेमरी बाजार मार्ग से आने वाले वाहनों को हलियापुर की तरफ से निकाला गया। अयोध्या से आ रहे वाहन प्रयागराज मार्ग पर चलते रहे। पुलिस ने हलियापुर की तरफ से आ रहे वाहनों को प्रयागराज और सेमरी बाजार मार्ग पर भेजा। हालांकि, रूट डायवर्जन से राहत नहीं मिली। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मुजेश टोल प्लाजा पर भी वाहनों की चार कतारें लगी रहीं।
ग्रामीण अंचल की सड़कों से निकले वाहन
कूरेभार चौराहे पर रूट डायवर्जन किए जाने के बाद कुछ लोगों ने हलियापुर मार्ग से ग्रामीण सड़कों का सहारा लिया। गांव में भी वाहनों की कतार देखने को मिली। गोरखपुर निवासी मुन्नाराय ने बताया कि अयोध्या दर्शन करने जा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कूरेभार पहुंचने में दो घंटे लग गए हैं। गाजियाबाद निवासी कृष्णा पवन ने बताया कि प्रयागराज से आ रहे हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर बाईपास से ही जाम मिला है। दो घंटे से जाम में फंसे हैं। महाकुंभ स्नान और काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन को आतुर श्रद्धालु अयोध्या पहुंचना चाहते हैं। इससे अयोध्या हाईवे पर वाहनों का तांता कम नहीं हो रहा है। वहीं, सहालग भी चल रही है। इस वजह से भी वाहनों का दबाव कम नहीं हो रहा है।