फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heat waves are scorching the body, people are suffering from the heat.

Sultanpur News: लू के थपेड़े झुलसा रहे बदन, गर्मी से लोग बेहाल

Sun, 21 Apr 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 21 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Heat waves are scorching the body, people are suffering from the heat.
सुल्तानपुर। मौसम की तल्खी बढ़ती ही जा रही है। गर्म हवा के थपेड़े लोगों के शरीर को झुलसा रहे हैं। वहीं हवा के साथ उड़ रही धूल लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। हालात ये हैं कि दोपहर में लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



चैत में ही जेठ जैसी गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। यदि गर्मी का सितम यही रहा तो आने वाले समय में लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इससे लोग जहां दिन में लू के थपेड़े झेलने को मजबूर हैं, वहीं रात में भी गर्मी परेशान किए हुए है। आलम यह है कि सुबह से ही पछुवा हवा चल रही है। धूल उड़ने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लू और धूल से बचने के लिए लोग मुंह पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं, फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप के चलते दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। हालांकि शाम होने के बाद थोड़ी राहत जरूरत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed