फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heat wave very troublesome

तपिश और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Tue, 17 May 2016 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 17 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Heat wave very troublesome
गर्मी से सभी परेशान - फोटो : अमर उजाला

जिले में हो रही भीषण गर्मी से तापमान बढ़ने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय लू के थपेड़ों से लोग सहम गए कि कहीं बीमार न पड़ जाएं।

विज्ञापन


हवा का रुख बदलने से कई दिनों से चल रही पुरवा हवा बदल गई और पछुआ हवा चलने लगी। इससे लोगों को उमस से काफी राहत मिल गई। मौसम विभाग ने  बुधवार को भी तापमान बढ़ने और भीषण गर्मी से  राहत नहीं मिलने का अनुमान लगाया है।  
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को सुबह के समय मौसम का रुख बदल गया और आसमान में बादल छा गए। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया। कई दिनों से चल रही पुरवा हवा बदल गई और पछुआ हवा चलने लगी। पछुआ हवा चलने से उमस कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप के बीच छुट्टी होने के बाद छोटे बच्चों को स्कूल से घर जाना पड़ा। दिन भर हुई भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed