{"_id":"573b48864f1c1bf815ac83e0","slug":"heat-wave-very-troublesome","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
Amarujala Bureau
Updated Tue, 17 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से सभी परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही भीषण गर्मी से तापमान बढ़ने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय लू के थपेड़ों से लोग सहम गए कि कहीं बीमार न पड़ जाएं।
विज्ञापन
हवा का रुख बदलने से कई दिनों से चल रही पुरवा हवा बदल गई और पछुआ हवा चलने लगी। इससे लोगों को उमस से काफी राहत मिल गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी तापमान बढ़ने और भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को सुबह के समय मौसम का रुख बदल गया और आसमान में बादल छा गए। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया। कई दिनों से चल रही पुरवा हवा बदल गई और पछुआ हवा चलने लगी। पछुआ हवा चलने से उमस कम हो गई।
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप के बीच छुट्टी होने के बाद छोटे बच्चों को स्कूल से घर जाना पड़ा। दिन भर हुई भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।