{"_id":"670187415ddd89555000bc8d","slug":"hearing-was-not-held-in-kejriwal-kumar-vishwas-and-other-cases-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-120304-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केजरीवाल, कुमार विश्वास व अन्य केस में नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केजरीवाल, कुमार विश्वास व अन्य केस में नहीं हुई सुनवाई
Sun, 06 Oct 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कवि कुमार विश्वास, पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती और अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ विचाराधीन केस में सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश होने के कारण शनिवार को सुनवाई नहीं हो पाई।
वर्ष 2014 में अमेठी में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केजरीवाल व कुमार विश्वास के खिलाफ मुसाफिरखाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के लेटर पैड का दुरुपयोग करने के आरोप में मुसाफिरखाना कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।