{"_id":"59e89a2e4f1c1b65548b83e9","slug":"hanumau-jayanti-celebratred-in-vijethua","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर रोशनी से जगमगाया विजेथुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर रोशनी से जगमगाया विजेथुआ
Amarujala Bureau
Updated Thu, 19 Oct 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
हनुमान मंदिर सजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान जयंती पर बुधवार की शाम विजेथुआ महावीरन धाम रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठा। धाम पर बजरंग बली की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 108 घड़ा दूध से जलाभिषेक किया गया। भजन संध्या में गायक दीनबंधु सिंह ने अपने भजनों से समां बांध दिया।
विज्ञापन
बुधवार को विजेथुआ महावीरन धाम में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन के साथ हनुमान जी का रात 7:40 बजे जन्म हुआ। इसके बाद 108 घड़ा दूध से बजरंग बली का अभिषेक किया गया। शाम होते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमग हो उठा। हनुमान जन्मोत्सव के बाद ग्राम प्रधान इंदू सिंह के पति विनोद सिंह की ओर से श्रद्धालुओं में 125 किलोग्राम लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
भजन संध्या में गायक दीनबंधु सिंह ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘अंजनी के लाल पवन सुत नमवा, बिगड़ल सबकर बनावेला कमवां, हमहूं पसरले बानी अचरा हो मां’ भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। भावना सिंह ने ‘ऐसा लगता है जैसे संसार में मस्ती है, आज हनुमान जयंती है’ भजन सुनाई तो पूरा पंडाल तालियों की आवाज से गूंज उठा। दीनबंधु सिंह व भावना सिंह के भजन पर रात भर श्रद्धालु झूमते रहे। भजन संध्या में केंद्रीय विद्यालय अमहट की छात्रा के नृत्य ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमणि वर्मा, सभाजीत, राजेश सिंह, रामकुमार यादव, बब्लू यादव, राजदेव दुबे का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन