{"_id":"6b05d960293f7481af09f27e","slug":"two-students-expelled-from-college-until-november-30-on-charges-of-ragging-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-170035-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रैगिंग के आरोप में दो छात्र 30 नवंबर तक कॉलेज से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रैगिंग के आरोप में दो छात्र 30 नवंबर तक कॉलेज से निष्कासित
Wed, 25 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रैगिंग के मामले में दो द्वितीय वर्ष के छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। सोमवार को एंटी रैगिंग समिति की बैठक में दोनों छात्रों को 30 नवंबर तक कक्षाओं और छात्रावास से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्धारित नियमों के तहत की गई है।
प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिकायत, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयानों की समीक्षा की गई। विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि दोनों छात्रों का निष्कासन 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। उन्हें एक वर्ष तक महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने से भी प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान वे क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले सम्मेलनों और प्रतियोगिताओं में संस्थान का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाविद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखना और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।