{"_id":"6b05d7e113dfe5c7310dedfa","slug":"seven-doctors-yet-patients-are-left-wandering-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-170031-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सात डॉक्टर, फिर भी भटकते हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सात डॉक्टर, फिर भी भटकते हैं मरीज
Wed, 25 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में अधीक्षक समेत सात डॉक्टर तैनात हैं, लेकिन नेत्र, बाल रोग, हड्डी रोग, सर्जरी और न्यूरो विशेषज्ञ नहीं हैं। गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है। रात में पहुंचने वाले मरीजों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
स्थानीय निवासी शिव शंकर मिश्र और राजेश उपाध्याय ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से मरीजों को मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। चिकित्सकों के समय पर उपलब्ध नहीं होने से दिन में मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। यहां खांसी, जुकाम और बुखार जैसी सामान्य बीमारियों का उपचार हो पाता है। दुर्घटना में घायल मरीजों को भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाता है। आरबीएसके टीम की तैनाती भी नहीं हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी समेत अन्य समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
गंदगी से संक्रमण का खतरा
सीएचसी परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। अस्पताल और कर्मचारियों के आवास के आसपास झाड़ियां, घास-फूस और कूड़ा जमा है। इससे मच्छरों के पनपने और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के लिए शासन को भेजा पत्रडॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। चिकित्सकों को समय से ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर जवाब तलब कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. भारत भूषण, सीएमओ