{"_id":"616c640302d8971e20600b38","slug":"gun-shot-sultanpur-news-lko6004382114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रंजिश में शनिवार की रात भंडारे से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों पर फायर झोंक दिया गया। गोली लगने से घायल दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने हमलावरों की तीन बाइकें क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
करौंदीकलां क्षेत्र के उम्मरपुर निवासी अनुज (20) पुत्र बाबूराम और नागनाथपुर हसरो गांव निवासी सुभाष यादव (22) पुत्र राम सिंगार शनिवार को क्षेत्र के गुदरा गांव में भंडारे में शामिल होने गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर खालिसपुर निवासी निखिल सिंह व रणजीत सिंह का अनुज व सुभाष से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराकर वापस भेज दिया। थोड़ी देर बाद अनुज व सुभाष बाइक से उम्मरपुर गांव पहुंच गए, जहां उनका सामना रणजीत सिंह व निखिल से हो गया। इस दौरान निखिल और रणजीत सिंह ने दोस्तों के साथ दोनों को घेर लिया और असलहे से फायर कर दिया।
फायरिंग मेें अनुज के कमर जबकि सुभाष के कंधे में गोली लग गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। हमलावर बाइकें छोड़कर भाग निकले। इस बीच ग्रामीणों ने उनकी तीन बाइकें क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना के बाद सीओ कादीपुर डॉ. कृष्ण कांत सरोज, एसओ करौंदीकलां अमरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने फायरिंग में घायल दोनों युवकों को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया। सीओ ने बताया कि घायल अनुज के पिता बाबूराम की तहरीर पर रणजीत सिंह, निखिल सिंह आदि के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।