{"_id":"688537b4e8106372a507fe69","slug":"gps-detected-stolen-pickup-three-arrested-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-137777-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जीपीएस से खोजी चोरी हुई पिकअप, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जीपीएस से खोजी चोरी हुई पिकअप, तीन गिरफ्तार
Sun, 27 Jul 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। इटकौली गांव से शुक्रवार रात घर के सामने से अंडा व्यापारी की चोरी हुई पिकअप जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से मिल गई। पिकअप धम्मौर के शाहपुर संकेडीडीह गांव में मिली। पिकअप चोरी करने के आरोप में तीन लोग पकड़े गए हैं, एक आरोपी भाग निकला।
इटकौली निवासी मोहम्मद जमाल सिद्दीकी अंडा व्यापारी हैं। अपने कारोबार में पिकअप का इस्तेमाल करते हैं। अंडा व्यापारी के मुताबिक, देररात करीब 1.45 बजे उनके घर के सामने से पिकअप चोरी हो गई। शनिवार सुबह पिकअप चोरी होने के बारे में पता चला। पिकअप में लगे ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद से उन्हें अपने वाहन की लोकेशन ट्रेस कर ली। मोहम्मद जमाल सिद्दीकी अन्य लोगों के साथ दूसरे वाहन से धम्मौर के शाहपुर संकेडीडीह गांव पहुंच गए।
जहां पर उन्होंने अपनी पिकअप के साथ मौजूद अली अहमद निवासी लोलेपुर कोतवाली नगर को दबोच लिया, जबकि अन्य लोग भाग निकले। अली की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी राहुल निवासी पठानीपुर, गोसाईंगंज व निसार फकीर निवासी फतेहपुर संगत, गोसाईंगंज को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी निबू फकीर भाग निकला।