{"_id":"6a777255bcbede2de50d39c5","slug":"government-medicines-found-dumped-behind-the-veterinary-hospital-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162382-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पशु चिकित्सालय के पीछे सरकारी दवाएं फेंकी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पशु चिकित्सालय के पीछे सरकारी दवाएं फेंकी मिलीं
Sat, 08 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
चांदा। कोइरीपुर नगर पंचायत स्थित पशु चिकित्सालय के पीछे झाड़ियों में शुक्रवार को पशुओं की सरकारी दवाएं फेंकी हुई मिली हैं। इस घटना से स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी दवा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मौके पर वेटसन रॉक्स नामक दवा मिली है।
चिकित्सक के मुताबिक यह दवा पशुओं में लीवर फ्लूक और खून चूसने वाले पेट के कीड़ों के उपचार में उपयोग की जाती है। मौजूद इवरमेक्टिन बाहरी परजीवियों को नियंत्रित करने में प्रभावी है। कुछ दिन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में सरकारी दवाएं कूड़ेदान में मिली थीं। इसकी जांच पूरी नहीं हो सकी है। लोगों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है। कोइरीपुर के पशु चिकित्साधिकारी अजीत कुमार आर्य ने बताया कि दवाएं झाड़ियों तक कैसे पहुंचीं। मामले की जांच की जाएगी।