फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Government is pushing down the country difficulty : lallu

देश को संकट में धकेल रही सत्ता : लल्लू

Sat, 03 Jul 2021 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Government is pushing down the country difficulty : lallu
सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है। ऐसी विचारधारा जिसको अपनाने मात्र से भारतीयता का बोध होता है और राष्ट्रवाद व आत्मबल प्रतीत होता है। अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने से लेकर नए सशक्त, शक्तिशाली भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का योगदान व बलिदान समाया हुआ है।
विज्ञापन

झूठ, फरेब व आडंबर से देश की जनता को गुमराह कर सत्ता पर काबिज लोग आज देश को आर्थिक, सामाजिक व सामरिक संकट में धकेल कर तमाशा देख रहे हैं। कार्यकर्ताओं के खून पसीने से उत्तर प्रदेश में पार्टी की जमीन को एक बार फिर लहलहाने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का 10 महीने का योगदान प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता लौटाने का काम करेगा। ये बातें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की जोन प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को झंडा गीत व राष्ट्रगान के साथ वंदेमातरम का उद्घोष किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने कंधे पर तिरंगा लेकर प्रभात फेरी की अगुवाई करते हुए सड़क पर निकल पड़े।
उन्होंने शहर में प्रभात फेरी कार्यक्रम की अगुवाई कर मैदान में झंडा फहराया। सेवादल के पदाधिकारियों ने रास्ते भर देश भक्ति गीत व नारों से माहौल में उत्साह भर दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वज फहराया। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने सलामी लेते हुए कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद विकास का पहिया थम सा गया है। बीच में बनी सपा, भाजपा व बसपा की सरकारों ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से अपनी खोई जमीन वापस पा रही है।
भाजपा सरकार की असफल नीतियों से समाज विरोधी कृत्य व नफरत की राजनीति से लोग ऊबने लगे हैं। कोरोना काल में प्रदेश सरकार की लापरवाही से हजारों जानें चली गईं। यह कार्यशाला नव मनोनीत पदाधिकारियों के लिए रामबाण है।
यहां बताई गईं बातों को अपनाकर समाज सेवा करते हुए पार्टी को मजबूती से खड़ा किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अपने आगामी 10 माह पार्टी को मजबूती के साथ दीजिए हम प्रदेश में आपको कांग्रेस की सरकार बना कर देंगे।

कार्यशाला को संपन्न कराने के लिए उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी मो. अनीस खां, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा को बधाई देते हुए आभार जताया। कार्यशाला में नौ जिलों के करीब 200 पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed