{"_id":"62ae081e3b34a00952417191","slug":"goons-robbed-bike-after-firing-sultanpur-news-lko635789392","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को गोली मारकर बदमाशों ने बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को गोली मारकर बदमाशों ने बाइक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात निमंत्रण से घर लौट रहे युवकों को गोली मारकर उनकी बाइक लूट ली। गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं जबकि तीसरा बाल-बाल बच गया। घायलों को कुड़वार सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यह घटना कुड़वार क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे किनारे स्थित रायपुर सरैया पूरे विसेन गांव के पास हुई। अमेठी के रामरायपुर निवासी संजीत (21), अपने दोस्त सूरज मौर्य (22) निवासी पश्चिम बेसारा व राहुल शर्मा (20) निवासी किशुनदासपुर के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम निमंत्रण में गया था। देर रात तीनों युवक घर लौट रहे थे।
बाइक संजीत चला रहा था। रायपुर सरैया पूरे विसेन गांव के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनका रास्ता रोक लिया। बदमाश उनसे बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली राहुल और सूरज के हाथ में लगी जबकि संजीत बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस और पुलिस के पहुंचने में देरी होने पर रिश्तेदारों को सूचित किया। रिश्तेदारों ने घायलों को सीएचसी कुड़वार पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कुड़वार अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।