{"_id":"6769aba95b142b3d21066599","slug":"fraud-case-filed-against-vehicle-dealer-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-124460-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वाहन डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वाहन डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
नए वाहन के स्थान पर पुरानी गाड़ी देने का आरोप
अमहट (सुल्तानपुर)। शहर से सटे अमहट स्थित एक प्रतिष्ठित वाहन कंपनी के डीलर पर वाहन की बिक्री में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। जिस महिला के नाम से वाहन खरीदा गया है, उसके पति ने सीओ नगर से मामले की शिकायत की। उनके निर्देश पर कोतवाली नगर में सोमवार को वाहन कंपनी के डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर पोस्ट महमूदपुर निवासी हनुमान प्रसाद ने क्षेत्राधिकारी नगर को शिकायती पत्र दिया। हनुमान के मुताबिक उनकी पत्नी पत्नी सरिता ने 22 नंबवर 2018 को अमहट स्थित एक वाहन कंपनी के डीलर से नई गाड़ी खरीदी थी। जिसके फर्जीवाड़ा का पता तब चला जब वह गाड़ी लेकर अंबेडकरनगर में दूसरी एजेंसी पर सर्विसिंग कराने गया था। उनका आरोप है कि जिस वाहन को उन्हें डीलर ने नया बताकर दिया, वो वाहन पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज था। डीलर ने उनकी पत्नी को बाहर से लाई गई दूसरी गाड़ी दे दी। यह फ्राॅड की श्रेणी में आता है। हनुमान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ नगर प्रशांत सिंह ने कोतवाली नगर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। सोमवार को आरोपी वाहन कंपनी के डीलर मीत एसोसिएट के खिलाफ कोतवाली नगर में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।