फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fourlane work starts from Payagipur to bus stop

फोरलेन की जद में आएंगे कलेक्ट्रेट व विकास भवन के बाहर बने ठहराव स्थल

Mon, 09 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fourlane work starts from Payagipur to bus stop
सुल्तानपुर। शहर में पयागीपुर से बस स्टॉप तक बनने वाले फोरलेन का काम शुरू हो गया है। फोरलेन की जद में कलेक्ट्रेट व विकास भवन की बाउंड्रीवाल के बाहर बने ठहराव स्थल भी आएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही अतिक्रमण के हिस्से में दो सौ अधिक अस्थायी व दो दर्जन से अधिक स्थायी अतिक्रमण आएंगे। लोक निर्माण विभाग ने शहर में बनने वाले दोनों प्रमुख मार्गों की भूमि को चिह्नित करने का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने अमहट से बस स्टेशन व पयागीपुर से गोलाघाट तक मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दी है। डीएम आवास तिराहे से अफीम कोठी तक के मार्ग को शासन ने दो लेन बनाने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक डीएम आवास तिराहे से अफीम कोठी तक का मार्ग एक लेन है, जबकि अमहट से बस स्टेशन व पयागीपुर से गोलाघाट तक का मार्ग दो लेन है।
अमहट से बस स्टेशन व पयागीपुर से गोलाघाट तक का दो लेन मार्ग को चार लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग व विद्युत वितरण की टीम ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है।
पीडब्ल्यूडी की टीम ने भूमि को चिह्नित कर सड़क की जद में आ रहे अतिक्रमण पर निशान लगा दिया है। सड़क के किनारे लगे निशान तक के अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
इसमें तहसील सदर, कोतवाली, जीआईसी, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, डीएम आवास समेत अन्य स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण आएंगे। लोक निर्माण विभाग ने दो सौ से अधिक अस्थाई व दो दर्जन से अधिक स्थाई अतिक्रमण को चिह्नित किया है।

दोनों मार्ग करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन किए जाएंगे। शासन ने मंजूरी देते हुए लोक निर्माण विभाग को पहली किस्त जारी कर दी है। अमहट से बस स्टेशन तक के मार्ग के लिए करीब 12 करोड़ व पयागीपुर से अमहट तक के लिए करीब 15 करोड़ रुपया मंजूर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed