फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four trains will be diverted from 13 to 2 days

Sultanpur News: 13 से दो दिन के लिए डायवर्ट रहेंगी चार ट्रेनें

Sat, 03 Aug 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Four trains will be diverted from 13 to 2 days
सुल्तानपुर। लखनऊ रेल मंडल के लखनऊ–कानपुर रेल खंड पर जैतीपुर स्टेशन पर डाउन लूप लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से 13 व 14 अगस्त के बीच दानापुर-अहमदाबाद अप व डाउन एक्सप्रेस और गोरखपुर-सिकंदराबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर वड़ोदरा एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन



लखनऊ रेलवे मंडल के लखनऊ–कानपुर रेल खंड के बीच में पड़ने वाले जैतीपुर स्टेशन पर अगस्त में डाउन लूप लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग (रेल पथ दोहरीकरण) का कार्य किया जाएगा। इस कारण लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। 13 अगस्त को सुल्तानपुर से होकर जाने वाली दानापुर-अहमदाबाद डाउन एक्सप्रेस को उन्नाव-डलमऊ-रायबरेली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन



इसी दिन चलने वाली दानापुर-अहमदाबाद अप एक्सप्रेस को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-मिर्ज़ापुर-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते से रवाना किया जाएगा। दानापुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले जिले के यात्रियों को आवागमन करने के लिए दूसरे स्टेशनों तक की दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं, 14 अगस्त को चलने वाली गोरखपुर-सिकंदराबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन गोरखपुर-अयोध्या धाम-अयोध्या कैन्ट-सुल्तानपुर से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-प्रयाग-प्रयागराज के रास्ते से कानपुर सेंट्रल के रास्ते से रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन गोरखपुर से चलने वाली वड़ोदरा फेयर स्पेशल ट्रेन को भी गोरखपुर से अयोध्या धाम-अयोध्या कैन्ट-सुल्तानपुर-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-प्रयाग -प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते आगे के लिए रवाना किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर रेलवे लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंंधक रेखा शर्मा ने बताया कि नाॅन इंटरलाॅकिंग (रेलपथ दोहरीकरण) के कार्य को लेकर ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed