फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four names have emerged for the election to the post of president

Sultanpur News: अध्यक्ष पद के चुनाव में चार नाम सामने आए

Mon, 24 Aug 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four names have emerged for the election to the post of president
 जागृति ब्राह्मण समाज की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। जागृति ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए रविवार को शहर के मौनी मंदिर में बैठक हुई। इसमें मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में ज्ञानपुर भदोही के डॉ. प्रमोद मिश्र शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्र को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष घोषित किया। बताया कि 26 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जोन के आठ जिलों की ओर से राष्ट्रीय संयोजक रुपेश शुक्ल का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। दिल्ली, भोपाल और लखनऊ से एक-एक नाम सामने आया है। अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चार नाम प्रकाश में आए हैं। अंतिम स्थिति नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में 26 अगस्त को नामांकन होगा। यहां होने वाले मतदान में अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, भदोही, अमेठी और प्रतापगढ़ सहित संबंधित क्षेत्र के ब्राह्मण सदस्य भाग लेंगे। इसके बाद 30 अगस्त को नई दिल्ली, एक सितंबर को भोपाल और छह सितंबर को लखनऊ में मतदान कराया जाएगा। 11 सितंबर को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार स्थित बरात घर में एक साथ होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक रुपेश शुक्ल, प्रदेश महामंत्री विजय प्रकाश मिश्र, जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, जिला संयोजक रमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शरीफ पाठक, लालू उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed