{"_id":"67ddb6c8fd80991169046ab5","slug":"four-kutcha-houses-burnt-in-fire-property-worth-thousands-reduced-to-ashes-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-129207-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आग से जले चार कच्चे मकान, हजारों की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आग से जले चार कच्चे मकान, हजारों की संपत्ति राख
Sat, 22 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर क्षेत्र के खड़सरा गांव में आग बुझाने के लिए इकट्ठा ग्रामीण।
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। खड़सरा गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से चार कच्चे मकान जल गए। घटना में हजारों की संपत्ति के नुुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
खड़सरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के कच्चे मकान में शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने धर्मेंद्र कुमार के पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने उनके पड़ोस के उदयराज, श्रवण व रुदल के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते चारों मकान जलने लगे। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की कड़ी मेहनत से किसी तरह से आग बुझाई जा सकी। आग लगने से चारों घरों के आभूषण, राशन, कपड़े समेत अन्य गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए।
एसडीएम ने कोटेदार को बेघर परिवारों के लिए राशन उपलब्ध कराने व हल्का लेखपाल लाल बहादुर श्रीवास्तव को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। आग से फेंकू की पत्नी नीलम आंशिक रूप से झुलस गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश मिश्र के निर्देश पर डॉ. जेपी वर्मा व फार्मासिस्ट राम बहादुर चौधरी ने खड़सरा गांव पहुंचकर इलाज किया। तहसील प्रशासन ने पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।