{"_id":"67e2f553823714fb6209506b","slug":"former-sp-mla-targets-lambhua-mla-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-129457-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सपा के पूर्व विधायक ने लंभुआ विधायक पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सपा के पूर्व विधायक ने लंभुआ विधायक पर साधा निशाना
Tue, 25 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे विधायकों की सक्रियता के सर्वे रिपोर्ट पर सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने भाजपा के लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया के जरिए पूर्व सपा विधायक ने कहा कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक अखबार का सर्वे प्रसारित हो रहा है। इसमें जिले की कुल पांच विधानसभा सीटों में इसौली को छोड़ अन्य चार सीटें भाजपा के पास हैं। सर्वे में लंभुआ विधायक की रेटिंग सबसे कम मिली है।
प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन टॉप 10 विधायकों में लंभुआ भाजपा विधायक भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों का जिक्र करते हुए लिखा एक तरफ एक दैनिक अखबार की सर्वे रिपोर्ट और दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री उन्हें प्रशस्ति पत्र दे रहे हैं। यह पोस्ट चर्चा का विषय बनी है। इधर, विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि 28 मार्च को प्रेसवार्ता करके विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।