{"_id":"69b455b818404c45500da2ba","slug":"former-nagar-panchayat-presidents-house-raided-42-cylinders-recovered-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-152015-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर छापा, 42 सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर छापा, 42 सिलिंडर बरामद
Fri, 13 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर थाने में लाया गया सिलिंडर लदा वाहन। स्रोत- पुलिस
दोस्तपुर। बभनैंया पूरब वार्ड के कांशीराम काॅलोनी स्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजाराम के आवास पर शुक्रवार की शाम प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। इस दौरान घर से 42 सिलिंडर बरामद हुए। जिसमें सात भरे व 35 खाली सिलिंडर थे। अधिकारियों ने गैस सिलिंडर को कब्जे में लेकर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
कस्बे में सिलिंडर की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम उत्तम तिवारी, सीओ विनय गौतम की टीम ने यह कार्रवाई की है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के परिजन की एक गैस एजेंसी गोसैसिंहपुर के पास संचालित है। आरोप है कि वहां से लाकर इंडेन कंपनी का सिलिंडर दोस्तपुर कस्बे में बेचा जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि छापे के दौरान मिले 42 सिलिंडरों को थाने में लाकर रखा गया है, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण
जयसिंहपुर। एलपीजी की किल्लत के बीच पुलिस व प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जयसिंहपुर क्षेत्र की गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों की छापे में सब कुछ सामान्य मिला। उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण चतुर्वेदी, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह जयसिंहपुर और कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा की टीम ने एजेंसी पहुंचकर घरेलू सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण रजिस्टर, बुकिंग की स्थिति और आपूर्ति प्रक्रिया का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलिंडरों व पेट्रोल-डीजल की नहीं कमी
सुल्तानपुर। गैस सिलिंडरों की चल रही मारामारी के बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जिले के गैस एजेंसी व पेट्रोप पंप संचालकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने बताया कि एजेंसी संचालकों ने बताया कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंप संचालकों ने भी पर्याप्त पेट्रोल व डीजल मौजूद होने का दावा किया है। कहा कि कालाबाजारी करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
ठंडी पड़ी रसोई, बंदी की कगार पर होटल-ढाबे
सुल्तानपुर। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत अब गंभीर समस्या बनती जा रही है। कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने से शहर के होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट की रसोई ठंडी पड़ने लगी है। कई संचालकों ने काउंटर बंद कर दिए हैं।
वहीं, तेरहवीं, भंडारा और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजक भी भोजन व्यवस्था के लिए चिंतित हैं। कारोबारी कामकाज छोड़कर गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं घरेलू उपभोक्ता बुकिंग की ओटीपी नहीं आने से परेशान हैं।
शाहगंज चौराहे के पास होटल चलाने वाले कारोबारी शुभम ने बताया कि शनिवार को एक कार्यक्रम में भोजन पैकेट तैयार करने का बड़ा ऑर्डर मिला है, लेकिन होटल में सीमित गैस बची है। शुक्रवार सुबह से काउंटर बंद कर दिया है। मिठाई कारोबार से जुड़े दूबेपुर क्षेत्र के मिठाई कारोबारी जगराम मोदनवाल ने बताया कि काउंटर पर पहले से बनी मिठाइयां ही बेची जा रही हैं। इस समस्या से कारोबार पर असर पड़ रहा है।