फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Former MLA of Amethi recorded statement

Sultanpur News: अमेठी की पूर्व विधायक ने दर्ज कराया बयान

Wed, 07 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Former MLA of Amethi recorded statement
सुल्तानपुर। आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बुधवार को अमेठी की पूर्व विधायक अमीता सिंह कोर्ट में पेश हुईं। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने पूर्व विधायक का बयान दर्ज किया। उन्होंने पुलिस की ओर से लगाए आरोपों से इंकार करते हुए अपने बचाव में साक्ष्य देने की बात कही। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 जून की तिथि नियत कर दी है। मामला बल्दीराय थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन



बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा के मुताबिक 26 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के समर्थन में पूर्व विधायक अमीता सिंह ने बल्दीराय थाने के नरसड़ा गांव में जनसभा की थी। फ्लाइंग स्कॉट मजिस्ट्रेट-खंड शिक्षाधिकारी बल्दीराय रामकुमार ने पूर्व विधायक पर बिना अनुमति के जनसभा करके आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर बाद पूर्व विधायक अमीता सिंह कोर्ट में पेश हुईं। उनका बयान दर्ज किया गया। उन्होंने पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि सत्तापक्ष के दबाव में फर्जी केस दर्ज किया गया था। उन्होंने अदालत से अपने बचाव में साक्ष्य देने की बात कही। शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 जून की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed