फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   former district panchayat head wins election with more than 15000 votes

15 हजार से अधिक मतों से निवर्तमान अध्यक्ष ने दर्ज की जीत

Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
former district panchayat head wins election with more than 15000 votes
सुल्तानपुर। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऊषा सिंह ने लगातार दूसरी बार अपने क्षेत्र से रिकॉर्ड 15 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

जीत के साथ ही वे पार्टी के सामने अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई हैं। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बनने की कतार में लगे अन्य पार्टी प्रत्याशियों के मैदान में पस्त हो जाने से उम्मीदवार बनाए जाने का उनका रास्ता और साफ हो गया है।
विज्ञापन

जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर भाजपा ने कई महिलाओं को उतारा था। इसमें कुछ पदाधिकारी स्वयं तो कुछ अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनने के लिए अपने पत्नियों को उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वार्ड नंबर 29 से क्षेत्रीय मंत्री बबिता तिवारी, वार्ड 30 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने अपनी पत्नी विजय कुमारी, वार्ड 36 से पूर्व महामंत्री कृपाशंकर मिश्र ने अपनी पत्नी आशा मिश्रा व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता हिंदेश सिंह ने वार्ड नंबर 26 से अपनी पत्नी प्रियंका सिंह को अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बनने की उम्मीद में मैदान में उतारा था।

अध्यक्ष पद प्रत्याशी की कतार में लगे पदाधिकारियों की पत्नियां चुनाव मैदान में ही पस्त हो गईं। इसमें दो प्रत्याशी दूसरे स्थान पर तो दो और पीछे पहुंच गईं, जबकि अध्यक्ष पद की कतार में लगी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऊषा सिंह ने वार्ड संख्या 25 से रिकॉर्ड 15 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। लगातार दूसरी बार जीत के साथ ही वे भाजपा के सामने अध्यक्ष पद की मजबूत विकल्प के रूप में सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed