{"_id":"681e56612f74f30c8e0ce059","slug":"focus-on-reading-books-instead-of-social-media-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-132555-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सोशल मीडिया के स्थान पर किताबें पढ़ने पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सोशल मीडिया के स्थान पर किताबें पढ़ने पर दें ध्यान
Sat, 10 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजकीय जिला पुस्तकालय के वाचनालय में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसिलिंग व तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें पुस्तकालय में पढ़ने वाले बच्चों की काउंसलिंग की गई।
अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह ने करते हुए कहा कि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं। सोशल मीडिया के स्थान पर हमें किताबों को पढ़ने पर ध्यान देना चाहिए। डीआईओएस रविशंकर ने विद्यार्थियों को कॅरिअर की जानकारी दी। जीआईसी के प्रवक्ता डॉ. पंकज कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को एकाग्र चित्त होकर स्वाध्याय करने, अपनी क्षमता पहचानने और परिश्रम के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही पुस्तकालय के महत्व को बताते हुए पुस्तकों को पढ़ने पर जोर दिया। शेष मणि तिवारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के उपाय बताए। इस मौके पर पुस्तकालय समन्वयक नीरज शर्मा, शैलेश यादव, पूनम समेत 32 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।-संवाद