{"_id":"68827f7fbcd06db54903b225","slug":"five-acres-of-land-proposed-for-pledge-park-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-137669-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्लेज पार्क के लिए पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्लेज पार्क के लिए पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव
Fri, 25 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र (प्लेज पार्क) विकसित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को पांच एकड़ का प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से 10 एकड़ के प्रस्ताव में संशोधन की मांग की जाएगी। बृहस्पतिवार को उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की ओर से प्रकरण उठाने पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने इसका प्रस्ताव मांगा है।
कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने अहिमाने फीडर पर स्थित कई उद्योगों के बाद भी बिजली कटौती व नाले नालियों की सफाई व अन्य प्रकरण समिति के सामने रखा। इस पर निराकरण का आश्वासन दिया गया। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए।
उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी व 23 विभागों से संबंधित उद्योगों में निवेश के लिए हस्ताक्षर करने वालों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें 75 उद्योगों का संचालन बताया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति भी बताई गई। व्यापार बंधु की बैठक में विभिन्न वर्षों में जीएसटी नहीं जमा करने वालों के बारे में भी जानकारी दी गई। सहायक उपायुक्त ने बताया कि ऐसे व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। बैंकों में कटौती नहीं होने पर कुर्की की जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानों के आवंटन के मामले में डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस दौश्रान व्यापारियों में अनूप श्रीवास्तव, अलीमुद्दीन, अरुण जायसवाल, वरुण मिश्र व अन्य ने विभिन्न प्रकरण उठाए। इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक, एडीएम वित्त एवं राजस्व समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।