{"_id":"5d792d048ebc3e014757904c","slug":"fire-in-shop-sultanpur-news-lko4809850117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान में लगी आग से लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकान में लगी आग से लाखों का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। शहर से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित किराना की एक दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। शहर में आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक कई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
शहर के कटरा लालगंज निवासी अमर चौरसिया की जीजीआईसी मोड़ के पास किराना की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे अमर चौरसिया की दुकान से धुआं उठता दिखा।
धुआं देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना अमर के साथ स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोग जब तक शटर उठाते आग उग्र हो चुकी थी।
आग की विकरालता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक रामराज ने पूरे मामले से अफसरों को अवगत कराते हुए मुंशीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, जायस, बाजा शुकुल, एसीसी व एचएएल के अलावा सुल्तानपुर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना के बाद पहुंची फायर टीमें ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। इस दौरान लोगों की आक्रोशित भीड़ को देखते हुए मार्ग परिवर्तित कर वाहनों को गुजारा गया।