{"_id":"679e7072eea7febce70ef17c","slug":"fire-broke-out-in-moving-bike-itbp-jawan-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-126571-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चलती बाइक में लगी आग, आईटीबीपी जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चलती बाइक में लगी आग, आईटीबीपी जवान घायल
Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। आजमगढ़ जिले के सदर कोतवाली के चंदेश्वर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह तिब्बत पुलिस में आरक्षी पद पर तैनात हैं। शनिवार देरशाम अपनी बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ से घर जा रहे थे। महमूदपुर सेमरी गांव के पास अचानक उनकी चलती बाइक में आग लग गई।
आग की लपटों की चपेट में आने पर संतोेष चलती बाइक से कूद गए। यूपीडा कर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। यूपीडा कर्मियों ने बाइक को सेमरी टोल प्लाजा पहुंचाकर आवागमन बहाल कराया।