फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR registered against nine people, including a sub-inspector

Sultanpur News: दरोगा समेत नौ पर एफआईआर किया दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against nine people, including a sub-inspector
मोतिगरपुर। विवादित भूमि पर निर्माण कराने के मामले में 20 हजार रुपये मांगने, पिटाई करने और वीडियो डिलीट करने के आरोप में दरोगा समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मलिकपुर मजरे नानेमऊ निवासी हरिओम मिश्र की शिकायत पर सीजेएम नवनीत सिंह के आदेश के बाद मोतिगरपुर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


हरिओम के मुताबिक उनके घर के सामने नवीन परती नाली के खाते में दर्ज भूमि पर गांव के केशरी प्रसाद मिश्र और त्रिवेणी प्रसाद मिश्र निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत पर एसडीएम जयसिंहपुर ने निर्माण रोकने का आदेश दिया था। आरोप है कि 18 जून 2025 को बेलहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भरत सिंह चार अज्ञात सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में केशरी प्रसाद व उनके पुत्रों से निर्माण शुरू कराने और दीवार गिराने की कार्रवाई कराए जाने का आरोप लगाया गया है। हरिओम का आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर थाने ले जा रहे थे। उनसे 20 हजार रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर पिटाई भी की गई। उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उन्होंने घटना का वीडियो बनाया था, जिसे चौकी प्रभारी ने मोबाइल छीनकर डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतिगरपुर के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर केशरी प्रसाद मिश्र, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, योगेश मिश्र, कुलदीप मिश्र, उप निरीक्षक भरत सिंह और चार अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed