{"_id":"6a6b92a1dbb41563b50ab2d1","slug":"finance-company-employees-accused-of-seizing-a-motorcycle-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-161720-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर बाइक हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर बाइक हड़पने का आरोप
Thu, 30 Jul 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक महिला ने फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों पर कागजी प्रक्रिया का बहाना बनाकर उनकी बाइक ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
वलीपुर केएनआई कस्बा निवासी बनवारी लाल की पत्नी मीरा के मुताबिक उनकी बाइक फाइनेंस कंपनी से वित्तपोषित थी। 30 अगस्त 2025 को फाइनेंस कंपनी से जुड़े श्याम द्विवेदी और राघवेंद्र मिश्र निवासी अज्ञात उनके घर पहुंचे। दोनों ने बाइक की कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी कराने का हवाला देते हुए चाभी मांगी और जल्द वाहन वापस करने का भरोसा दिया।
पीड़िता का कहना है कि विश्वास में आकर उन्होंने बाइक की चाभी उन्हें दे दी। आरोपी उनकी बाइक लेकर चले गए। करीब 10 दिन बाद जब वह पति के साथ बाइक का पता करने एजेंसी व फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचीं तो उन्हें पहले 1.75 लाख रुपये जमा करने की बात कही गई। आरोप है कि 28 अक्तूबर 2025 को कार्यालय पहुंचने पर साफ कह दिया गया कि अब उनकी बाइक नहीं मिलेगी। पीड़िता ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।