{"_id":"611d472c8ebc3e79e244fd4c","slug":"fighter-aircraft-will-be-able-to-land-on-the-air-strip-of-purvanchal-expressway-sultanpur-news-lko5918407176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एयर स्ट्रिप पर उतर सकेंगे लड़ाकू विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एयर स्ट्रिप पर उतर सकेंगे लड़ाकू विमान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कूरेभार के पास बनी एयर स्ट्रिप पर वायुसेना के लड़ाकू विमान उतर सकेंगे। एक्सप्रेस-वे पर तैैयार एयर स्ट्रिप का बुधवार को वायुसेना के कमांडर ने जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रिप की खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कूरेभार के पास शासन के निर्देश पर बनाई गई एयर स्ट्रिप पर वायुसेना के लड़ाकू विमान उतर सकेंगे। शासन ने विशेष परिस्थितियों में लड़ाकू विमान उतारने के लिए एयर स्ट्रिप का निर्माण कराया है। कार्यदायी संस्था की सूचना के बाद बुधवार को गोरखपुर से पहुंचे वायुसेना के एयर कमांडर पवन कुमार ने एयर स्ट्रिप का जायजा लिया।
उन्होंने एयर स्ट्रिप की गुणवत्ता व लंबाई-चौड़ाई को परखा। वायुसेना के कमांडर ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व कार्यदायी संस्था से निर्माण संबंधी जानकारी ली। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पूरा होने के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एयर कमांडर ने एयर स्ट्रिप की मामूली खामियों में सुधार के निर्देश दिए। सुरक्षा के संबंध में एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र से भी जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी समेत संबंधित मौजूद रहे।