{"_id":"5f4bd1488ebc3e3d1027e36e","slug":"fearing-going-to-jail-young-man-marries-girlfriend-sultanpur-news-lko5376388143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल जाने से भय से युवक ने प्रेमिका के साथ रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल जाने से भय से युवक ने प्रेमिका के साथ रचाई शादी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शादी के बाद एक महिला का ससुराल में अपने पड़ोसी से प्रेम संबंध हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो महिला पड़ोसी युवक के साथ ससुराल से फरार हो गई। काफी दिनों साथ रहने के बाद जब महिला गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने उसे छोड़ दिया।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान जेल जाने के डर से युवक ने प्रेमिका से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो पुलिस मान गई। बाकायदा दोनों परिवारों की मौजूदगी में पुलिस ने मंदिर में शादी संपन्न कराने के बाद युवती को उसके साथ विदा कर दिया।
हलियापुर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी वर्ष 2017 में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। विवाहिता का कुछ दिनों बाद अपने ससुराल के पड़ोसी से प्रेम संबंध हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
दोनों कहीं साथ रहने लगे। इस बीच विवाहिता गर्भवती हो गई और शादी के लिए युवक पर दबाव बनाने लगी। युवक के शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने हलियापुर थाने पर तहरीर दी। थाने से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा के समक्ष फरियाद की।
एसपी के आदेश पर शुक्रवार को हलियापुर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। इस बीच जेल जाने के डर से युवक शनिवार को पीड़िता के साथ शादी करने को राजी हो गया। पुलिस की मौजूदगी में हलियापुर कस्बे में स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हुई। एसओ अरशद खान ने बताया कि युवक ने थाने में सुलहनामा लिखकर दिया है। पुलिस ने विवाह के बाद पीड़िता को युवक के साथ भेज दिया है।