फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers, upset over the non-arrival of officials, staged a gherao.

Sultanpur News: अधिकारियों के न आने से नाराज किसानों ने किया घेराव

Mon, 21 Sep 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers, upset over the non-arrival of officials, staged a gherao.
जयसिंहपुर तहसील में अ​धिकारियों के साथ वार्ता करते भाकियू के पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
जयसिंहपुर। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) ने सोमवार को तहसील के बगल स्थित बाग में किसान पंचायत आयोजित की। इसमें अधिकारियों के न पहुंचने पर किसानों ने तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी की अध्यक्षता में हुई पंचायत में पूर्व सूचना के बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी और एसडीएम नहीं पहुंचे। नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। एसडीएम संदीप कुमार यादव किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं पर वार्ता कराई।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार मयंक मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर और बीडीओ एसएन चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों की बिंदुवार समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को अपना मांगपत्र सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed