फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers blossom due to heavy rain

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई में आई तेजी

Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers blossom due to heavy rain
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार की रात झमाझम बारिश होने से धान की रोपाई में लगे किसानों को काफी राहत मिल गई। खेतों में बा रिश का पानी भर जाने से धान की रोपाई में तेजी आ गई। शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद निकली तेज धूप ने गर्मी में इजाफा कर दिया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान में घने बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख से शुक्रवार की रात में झमाझम बारिश हुई। काफी देर तक तेज बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है। खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपाई में लगे किसानों को काफी सहूलियत मिल गई। किसानों ने धान की रोपाई का कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण किसानों के खेतों के मेड़ बह गए हैं। शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहाना रहा। बारिश के कारण जलभराव हो जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम का रुख बदल गया और बादल साफ होने के साथ ही तेज धूप निकल गई। तेज धूप होने से गर्मी में इजाफा हो गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान में घने बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed