फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Everything will go away, but literature will remain: Dr. Vidya Bindu Singh

सबकुछ चला जाएगा, लेकिन साहित्य बचा रहेगा: डॉ. विद्या बिंदु सिंह

Sat, 22 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Everything will go away, but literature will remain: Dr. Vidya Bindu Singh
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबो​धित करती पद्मश्री विद्या ​बिंदु सिंह।
सुल्तानपुर। साहित्य बचेगा तो मानवता बचेगी। सब कुछ चला जाएगा, लेकिन साहित्य बचा रहेगा। ये बातें वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने कहीं। वे राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय सभागार में आयोजित वरिष्ठ भाजपा नेता व साहित्यकार डॉ. एमपी सिंह की दो पुस्तकों के लोकार्पण समारोह में बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

कहा कि डॉ. एमपी सिंह की पुस्तकें सनातन संस्कृति को मजबूत बनाती हैं। विशिष्ट अतिथि गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय महराजगंज के प्राचार्य मेजर भगवान सिंह ने कहा कि ये पुस्तकें रचनाधर्मिता समाज के लिए प्रेरक हैं। आभार ज्ञापन क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, स्वागत प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी व संचालन प्रो. निशा सिंह ने किया। अतिथियों ने दो पुस्तकों अंतर्लीनता के पांच दशक व उस पार भी भारत का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर केडी सिंह, राजकीय महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ.भारती सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, डॉ. सुशील कुमार पांडेय साहित्येन्दु, डॉ. शोभनाथ शुक्ल,डॉ.धर्मपाल सिंह , डॉ. डीएम मिश्र, डॉ. राधेश्याम सिंह, सोमेश शेखर चंद्र, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश, डॉ. राम प्यारे प्रजापति, राज खन्ना , पवन कुमार सिंह, महाविद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट बालचंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर एमपी सिंह बिसेन समेत प्रमुख साहित्यकार,महाविद्यालय के शिक्षक व समाजसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed