{"_id":"6429cdee40297e297f06fe04","slug":"estranged-daughter-reunited-with-parents-sultanpur-news-c-13-1-162860-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिछड़ी बिटिया को मां-बाप से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिछड़ी बिटिया को मां-बाप से मिलाया
Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिजनों के साथ शहर में प्रदर्शनी देखने पहुंची एक बिटिया शनिवार रात रेलवे स्टेशन के पास से खो गई। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन आ जाने से बेटी अलग होकर विवेक नगर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटी को कोतवाली पहुंचाया जहां पहुंचे परिजनों को उसे सौंप दिया गया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर जमखुरी निवासी गुड्डू शनिवार को अपनी बेटी शिवानी (9) को प्रदर्शनी दिखाने के लिए सुल्तानपुर शहर आए थे। प्रदर्शनी देखने के बाद शिवानी परिजनों के साथ सुल्तानपुर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची थी। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन आ जाने से वह परिजनों से अलग हो गई।
ट्रेन गुजरने के बाद शिवानी का कुछ पता नहीं चला। इस बीच शिवानी एजूकेशन कॉलोनी के समीप निसार की दुकान के पास पहुंच गई। बालिका के रोने पर निसार ने उसे बुलाया और पूछताछ की। इसकी सूचना निराला चौकी इंचार्ज सैय्यद नियाजी हुसैन को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी शिवानी को लेकर कोतवाली पहुंच गए। इस बीच बेटी की तलाश में कोतवाली पहुंचे गुड्डू को देखकर शिवानी खुश हो गई। पूछताछ के बाद पुलिस कर्मियों ने शिवानी को पिता को सौंप दिया।