फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Enrollment of children of laborers in school

मजदूरों के बच्चों का विद्यालय में कराया नामांकन

Thu, 12 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Enrollment of children of laborers in school
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के विद्यालयों में नवीन नामांकन को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने अभियान चलाया है। इसके तहत क्षेत्र के सभी ईंट भट्टों पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया गया। साथ ही मजदूरों को बच्चों की बेहतरी के लिए शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ईंट भट्ठा पर बाहर से आए मजदूरों के बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाते थे। इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने टीम बनाकर सभी ईंट भट्टों का भ्रमण कराया और उनके बच्चों को स्कूली शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए विद्यालय में नामांकन करवाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार अभियान चलाया जा रहा है। इससे विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन के साथ बेहतर शिक्षा से सभी को जोड़ा जा सकेगा। इस क्रम में अभियान चलाकर 203 नवीन नामांकन का लक्ष्य पूरा किया गया।
विज्ञापन

हिंदी एआरपी रामधर यादव ने बताया कि न्याय पंचायतवार सभी शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया और सरकारी सुविधा के साथ विद्यालय शिक्षा से जोड़ने का बेहतर प्रयास किया गया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक हीरालाल यादव ने बताया कि गरीब व असहाय बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने व उनके शैक्षिक व शारीरिक विकास के लिए पूरी टीम तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कंपोजिट विद्यालय चकशिवपुर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दुबे, करतार यादव, राजदेव यादव, द्वारिका प्रसाद यादव, अंकित सिंह, हरिकेश कुमार, ब्रजनाथ सिंह, स्वामीनाथ, राजेंद्र प्रसाद, पूनम वर्मा, जगन्नाथ पांडेय व शिवराम मौर्य समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed