फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Englishpulis ne chaar shraddhaaluon ko peeta, jaam se raha bura haal Police beat four devotees, condition was bad due to traffic jam

Sultanpur News: पुलिस ने चार श्रद्धालुओं को पीटा, जाम से रहा बुरा हाल

Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Englishpulis ne chaar shraddhaaluon ko peeta, jaam se raha bura haal   Police beat four devotees, condition was bad due to traffic jam
बल्दीराय के कूरेभार तिराहे पर लगा वाहनों का जाम। संवाद
सुल्तानपुर/कूरेभार। महाकुंभ मेले को श्रद्धालुओं की भीड़ से शनिवार की रात से लेकर रविवार दोपहर तक तीन-तीन घंटे तक वाहनों के पहिए हाईवे पर थम रहे। इससे श्रद्धालुओं को वाहनों पर ही समय बिताना पड़ा। रविवार को कूरेभार क्षेत्र में कटका से लेकर अयोध्या जिले की करीब 10 किमी सीमा तक जाम लगा रहा। इसी बीच जाम में फंसे अमरोहा के श्रद्धालुओं का पुलिस से विवाद हो गया। पुलिस ने चार श्रद्धालुओं की जमकर पिटाई कर दी। इसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


रविवार को अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के रुसहा चौराहे पर पुलिस ने गलत दिशा से जा रहे एक वाहन को रोक लिया। इसके बाद यात्रियों के वाहन का शीशा तोड़कर पुलिस ने श्रद्धालुओं की पिटाई कर दी। इस पिटाई में चार श्रद्धालु घायल हो गए। इसमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

महाकुंभ स्नान कर अयोध्या जा रहे मुरादाबाद जिले के श्रद्धालुओं का वाहन रुसहा चौराहे पर रविवार सुबह पहुंचा था। हाईवे पर चालक दूसरी साइड से निकालने लगा। तभी पुलिस ने रोककर वाहन पर डंडे से वार कर दिया, जिससे शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं का आरोप है कि पुलिस ने वाहन चालक की पिटाई की। उसके बचाव में विरोध किया तो पुलिस ने श्रद्धालुओं को भी पीटा। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल श्रद्धालुओं की पहचान प्रवेश शर्मा, मोनिका जैन, योगेंद्र शर्मा, दीक्षित शर्मा निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। दीक्षित शर्मा की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बतायाकि एक यात्री वाहन के गलत दिशा में जाने पर पुलिस उसे पीछे करवा रही थी। इस पर श्रद्धालुओं ने आपस में झगड़ा कर लिया और घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

कूरेभार चौराहे व आसपास शनिवार रात व रविवार की दोपहर करीब 10 किमी तक लंबा जाम लगा रहा।
अयोध्या में रामलला दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को कूरेभार चौराहे से हलियापुर के रास्ते व प्रयागराज के श्रद्धालुओं के वाहनों को सेमरी रोड के रास्ते से गुजारा। इस कारण लिंक मार्गों पर जाम की समस्या दिनभर रुक-रुककर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed