{"_id":"6598568f5fd3204bad0a86b4","slug":"encroachment-removed-from-payagipur-to-badhamandi-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-7797-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पयागीपुर से बाधमंडी तक हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पयागीपुर से बाधमंडी तक हटाया अतिक्रमण
Sat, 06 Jan 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
पयागीपुर के पास शुक्रवार को अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - संवाद
सुल्तानपुर। शहर से सटे पयागीपुर क्षेत्र में शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पयागीपुर से बाधमंडी तक सड़क की दाहिनी पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार को एसडीएम सदर सीपी पाठक के नेतृत्व में शहर के पयागीपुर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क की दाहिनी पटरी पर रखीं गुमटियों को जेसीबी लगाकर हटवाया गया। इसके साथ ही सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से बनी सीढि़यों समेत अन्य पक्के निर्माण को भी ध्वस्त करा दिया गया।
अभियान पयागीपुर से लेकर बाधमंडी तक चलाया गया। अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सीडी मिश्र समेत अन्य कई लोग शामिल रहे। एसडीएम ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयाराजमार्ग पर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी
कूरेभार। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को तय है। इसे देखते हुए कूरेभार कस्बे में राम वनगमन मार्ग पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुुक्रवार को अभियान चलाया। कुछ दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानों को पीछे ले लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार कपिल आजाद, क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत, कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र, कूरेभार उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुजीत कसौधन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। (संवाद)