फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   encounter between police and animal traffickers

पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
encounter between police and animal traffickers
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

बल्दीराय एसओ की टीम ने पशु तस्करों को
हलियापुर-कुड़वार मार्ग के मीरपुर गांव के पास आम के बाग से पकड़ा है। एसओ ने बताया पुलिस वालों को नजदीक आते देख दोनों संदिग्ध लोगों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर कर दिया।
पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुलजार निवासी इब्राहिमपुर और आशिक अली निवासी जोधी का पुरवा थाना बल्दीराय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह आवारा वध प्रतिबंधित पशुओं को साथियों के साथ मिलकर पकड़ते हैं फिर उसे काटकर मांस को बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, चापड़, दो छुरी, लकड़ी का ठीहा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed