फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity cut off due to closure of sub-station, people got worried

Sultanpur News: उपकेंद्र बंद रहने से बिजली गुल, लोग हुए परेशान

Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off due to closure of sub-station, people got worried
सुल्तानपुर। नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए शुक्रवार रात डाकखाना उपकेंद्र बंद किए जाने से आधी रात से शहर अंधेरे में डूबा रहा। करीब छह घंटे शटडाउन लेेने के बाद भी नए ट्रांसफार्मर को चालू नहीं किया जा सका। लाइन खराब होने से टीपीनगर का साउथ फीडर रात भर बंद रहा। ग्रामीण क्षेत्र का फीडर सुबह 10 बजे तक बंद रहने से करीब 50 हजार की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

उपकेंद्र के राजकीय फीडर पर पांच एमवीए के स्थान पर आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए निगम ने बृहस्पतिवार को ही शटडाउन लेने की सूचना दे दी थी। शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रात करीब 12 बजे डाकखाना उपकेंद्र बंद कर दिया गया। छह घंटे शटडाउन से आधी रात से लेकर सुबह छह बजे तक शहर अंधेरे में डूबा रहा। डाकखाना उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि आठ एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। उसे सेट करके जल्द चालू किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए क्षमता वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed