{"_id":"5e1763cf8ebc3e87b75cb4d0","slug":"electricity-bill-arrived-without-electrification-sultanpur-news-lko502193981","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर विद्युतीकरण के ही आ गया विद्युत बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर विद्युतीकरण के ही आ गया विद्युत बिल
विज्ञापन
अमेठी। गांव में बगैर तार व पोल के ही उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन कर मीटर लगा दिया गया। विद्युत बिल आने पर उपभोक्ता को मामले की जानकारी हुई। परेशान उपभोक्ता ने अधिकारियों से शिकायत की है। मामला स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांव पतियरिया मजरे बैसड़ा का है।
गांव निवासी राम भरोस का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व कुछ लोग आए और घर में मीटर लगाकर चले गए। उस समय राम भरोस को बताया गया कि एक सप्ताह में विद्युत पोल व तार खींच दिया जाएगा। बाद में मीटर से जोड़कर बिजली कनेक्शन किया जाएगा। इसके बाद विद्युत कनेक्शन चालू हो जाएगा।
दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। अब तक न विद्युत पोल लगे हैं और न ही तार खींचा गया। जब राम भरोस के यहां 1994 रुपये का विद्युत बिल आया तो वह परेशान हो गए। रामभरोस ने शिकायती पत्र के साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ विद्युत को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
एसडीओ विद्युत अमरजीत ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा था। पतियरिया मजरे बैसड़ा गांव में कार्यदाई संस्था की ओर से कार्य नहीं किया गया है। इस गांव की दो-तीन शिकायतें ऐसी मिली हैं। बिल आने के मामले की जांच की जाएगी। साथ ही विद्युतीकरण कराने के संबंध में पत्र भी भेजा जाएगा।