फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

पूर्व विधायक समेत 50 पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस

Fri, 04 Feb 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
election
सुल्तानपुर। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में उड़न दस्ता प्रभारी की तहरीर पर पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी संतोष पांडेय बृहस्पतिवार को पाल्हनपुर व लहिया जलपापुर गांव में चुनाव का प्रचार करने गए थे। आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए सरकारी भवन का उपयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। लंभुआ के उड़नदस्ता प्रभारी व खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने शुक्रवार की दोपहर कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी कि पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी संतोष पांडेय, मोहम्मद नईम, आलोक पांडेय, परमात्मा यादव लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सतपाल यादव, लहिया जलपापुर के प्रधान जाफर अली तथा अब्दुल कयूम समेत 50 लोगों ने प्राथमिक विद्यालय पाल्हनपुर और लहिया जलपापुर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान पूर्व विधायक समेत अन्य लोगों ने स्कूल भवन व सरकारी भवन का उपयोग किया है। उड़नदस्ता प्रभारी संदीप सिंह की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed