{"_id":"67ddb8e949694211f101234d","slug":"elderly-bike-rider-dies-after-colliding-with-car-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-129198-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
Sat, 22 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त
कूरेभार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर मुजेश चौराहे के पास शुक्रवार भोर सुल्तानपुर से जा रही कार से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
कूरेभार क्षेत्र के रहाईकपुर गांव निवासी अश्विनी पांडेय (60) शुक्रवार भोर करीब छह बजे घर से बाइक लेकर कूरेभार बाजार जाने के लिए निकले थे। मुजेश चौराहे के पास वह सुल्तानपुर की ओर जा रही कार से टकराकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी कूरेेभार पहुंचाया गया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, अश्विनी ने हेलमेट नहीं पहना था। कूरेभार थानाध्यक्ष शारदेंदु दूबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक भाग निकला।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराई कार, चार घायल
कूरेभार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सिद्धीगनेशपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह लखनऊ से गाजीपुर जा रही कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में काशिश यादव (17) पुत्र राज नारायण यादव निवासी राघवपुर जिला आजमगढ़, संगीता यादव (39) पत्नी रमेश चंद यादव उनकी पुत्री प्रतिज्ञा यादव (15) निवासीगण जलालपुर अंसारपुर जिला आजमगढ़ व राम केवल यादव निवासी ढकवारे जिला आजमगढ़ घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य कूरेभार पहुंचाया गया। जहां से मेडिकल कालेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी ने बताया कि क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को टोल प्लाजा कूरेभार पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।