{"_id":"67b0bc1b7dc93078d10e7020","slug":"eight-hours-jam-on-lucknow-varanasi-highway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127300-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लगा आठ घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लगा आठ घंटे जाम
Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज हाईवे पर लगा जाम
भदैंया (सुल्तानपुर)। जिले में अभी भी जाम की समस्या कम नहीं हो रही है। लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित दोमुहा चौराहे के पास शुक्रवार शाम की चार बजे वाराणसी से आने वाले वाहनों को पुलिस ने रोक दिया। इससेे दोमुहा से लेकर लंभुआ तक करीब 12 किमी की दूरी में वाहनों की कतारें लग गईं। आठ घंटे बाद रात करीब 12 बजे पुलिस ने वाहनों को आगे जाने दिया।
महाकुंभ स्नान के बाद वाया वाराणसी अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को शुक्रवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दोमुहा के पास जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा। दोमुहा चौराहे से लोहरामऊ-अयोध्या बाईपास जाने वाले वाहनों को पुलिस ने शाम करीब चार बजे रोक दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। आठ घंटे के बाद रात करीब 12 बजे पुलिस ने आवागमन बहाल किया।
श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के मेसेज मिलने के बाद वाहनों को आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रुक-रुक कर लगा जाम
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। अयोध्या -प्रयागराज हाईवे पर स्थित टाटियानगर बाईपास के पास शनिवार को दिन में कई बार जाम लगा। हालांकि, एक-एक घंटे के अंतराल पर पुलिस वाहनों को आगे बढ़ाती रही। कटका बाजार में सुुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे जाम लगा रहा। अयोध्या-प्रयागराज व टांडा-बांदा राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। किसी तरह पुुलिस ने जाम खुलवाया। शाम पांच बजे एक बार फिर यहां करीब एक घंटे का जाम लगा।