फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   E-rickshaw driver killed by hitting with brick

Sultanpur News: ईंट से कूंचकर ई रिक्शा चालक की हत्या

Sun, 15 Feb 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed by hitting with brick
 कुड़वार के मीरापुर कमालपुर गांव में मृतक के घर के सामने लगी ग्रामीणों की भीड़। -संवाद
कुड़वार। मीरापुर कमालपुर गांव में शुक्रवार रात बुजुर्ग ई रिक्शा चालक रामतेज (65) की उनके ही घर में ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। आंगन से सटे खुले कमरे में जमीन पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की पुत्री ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर कुड़वार थाने में दी है।
विज्ञापन

पूछताछ के लिए रामतेज के साथ रहने वाली दूसरी पत्नी को कुड़वार पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस संपत्ति, पारिवारिक विवाद व अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक रामतेज ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को वह रोज की तरह ई रिक्शा लेकर घर से निकले थे और शाम को लौट आए। खाना बनाने के बाद भोजन कर सो गए थे। घर में उनके साथ भवानी नाम की एक महिला भी रहती थी। उसे रामतेज की दूसरी पत्नी बताया जा रहा है। शनिवार भोर तक रामतेज घर से बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सुबह करीब आठ बजे लोगों ने घर की छत पर उस महिला को टहलते देखा। इसके बाद आंगन की दीवार से झांककर देखा तो बरामदे के पास स्थित कमरे में रामतेज का शव खून से सना पड़ा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कुड़वार पुलिस दीवार फांदकर घर में दाखिल हुई। मौके पर शव के पास खून से सनी ईंट पड़ी मिली। सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि ईंट से कूंचकर रामतेज की हत्या की गई है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छत की सीढ़ी पर शराब का खाली पाउच भी मिला है।
पुलिस को मृतक के ई रिक्शा से पॉलीथिन में रखे 19 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण पटेल के अनुसार मृतक की पुत्री बसंता देवी की तहरीर पर जांच की जा रही है। घर में रहने वाली महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


दूसरी पत्नी के साथ रह रहे थे रामतेज
ग्रामीणों के मुताबिक पहली पत्नी करमैता देवी के निधन के बाद अपनी दूसरी पत्नी भवानी देवी के साथ रहते थे। करमैता देवी की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। पहली पत्नी से एक पुत्री बसंता देवी है, जिसका 20 वर्ष पूर्व कटावां निवासी मोतीलाल से विवाह हुआ था। शनिवार को पिता की मौत के बारे में पता चलने पर वह मायके पहुंची थीं। रामतेज चार भाइयों में सबसे छोटे थे। दो भाइयों राम दुलार और छोटे लाल का पहले ही निधन हो चुका है। अन्य भाई भी अलग-अलग रहते हैं। रामतेज के पास दो बिस्वा कृषि भूमि और एक मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed