{"_id":"671eaaa4a1be938ae7023465","slug":"drunk-husband-beats-him-case-registered-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121481-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नशे में पति ने पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नशे में पति ने पीटा, मुकदमा दर्ज
Mon, 28 Oct 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के सोनारा मोतीगंज बाजार में शनिवार की रात नशे की हालत में घर पहुंचे पति ने पत्नी और बच्चों को मारा पीटा। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सोनारा मोतीगंज बाजार निवासी रोहित अग्रहरि की पत्नी सुमन ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि उनकी शादी लगभग आठ साल पहले रोहित अग्रहरि से हुई है। उनका पति रोहित आए दिन नशा करके घर आता है। उनकी तीन बेटियां हैं। सब को मारता-पीटता है। शनिवार रात 10 बजे वह घर पहुंचा और उसने सुमन व उनके बच्चों को बुरी तरह से मारा पीटा, और घर से निकाल दिया।
पीड़िता की तहरीर पर रविवार को गोसाईगंज थाने में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।