फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dostpur-Kamtaganj-Nempur Ghat road will be rejuvenated with Rs 18.30 crore

Sultanpur News: 18.30 करोड़ से होगा दोस्तपुर-कामतागंज-नेमपुर घाट सड़क का कायाकल्प

Tue, 15 Oct 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Dostpur-Kamtaganj-Nempur Ghat road will be rejuvenated with Rs 18.30 crore
दोस्तपुर-कामतागंज नेमपुर घाट मार्ग।
सुल्तानपुर। दोस्तपुर से कामतागंज होते हुए नेमपुर घाट से अंबेडकरनगर जिले को जोड़ने वाली सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। जर्जर सड़क का करीब 18.30 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन




विभाग के प्रस्ताव पर मुख्य अभियंता ने अपनी मंजूरी देते हुए उसे प्रमुख अभियंता लखनऊ को भेजा है। प्रमुख अभियंता के बाद शासन से अनुमति व धनराशि की स्वीकृति मिलने के बाद विभाग की ओर से करीब साढ़े आठ किमी लंबे मार्ग पर कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। दोस्तपुर से निकलने वाला मार्ग बढ़ौली तक सही बताया जा रहा है। बढ़ौली से आगे नेमपुर मझुई नदी घाट तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। मझुई नदी के पुल के बाद अंबेडकरनगर जिला शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


जिले के पूर्वांचल के लोग मार्ग के जर्जर होने से मौजूदा समय में दोस्तपुर कस्बे से होकर अंबेडकरनगर की ओर से सफर कर रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को कई किमी का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। प्रस्ताव की स्वीकृति पर सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने से हजारों लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






धनराशि जारी होने पर कराया जाएगा कार्य



लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति व धनराशि जारी होने पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed