फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   District panchayat president and husband expelled from SP

जिला पंचायत अध्यक्ष व पति सपा से निष्कासित

Wed, 15 Feb 2017 10:39 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 15 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president and husband expelled from SP
पार्टी से बगावत कर विधानसभा चुनाव मैदान में कूदना जिला पंचायत अध्यक्ष के पति को भारी पड़ गया। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व उनके पति शिवकुमार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति इसौली विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय मैदान में हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने इसौली से पार्टी प्रत्याशी अबरार अहमद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सपा नेता शिवकुमार सिंह व उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी ऊषा सिंह को बुधवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी ने दोनों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


चुनाव के समय की गई सख्त कार्रवाई से जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कार्यालय ने दोनों नेताओं के निष्कासन संबंधी सूचना पार्टी के जिलाध्यक्ष को भेज दी है। सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने दोनों नेताओं के छह साल के लिए हुए निष्कासन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की वजह से जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके पति के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सपा से निष्कासित जिला पंचायत अध्यक्ष पति शिवकुमार सिंह इसौली विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार थे।

बताते हैं कि इसी दावेदारी को लेकर मौजूदा विधायक व पार्टी प्रत्याशी अबरार अहमद से उनकी काफी दिनों से अनबन चल रही थी। दोनों तरफ से शह-मात का खेल चल रहा था। कुछ दिनों पहले विधायक अबरार अहमद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

उस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने विधायक के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मामला कोर्ट में लंबित है। सपा से निष्कासित ऊषा सिंह व पति शिवकुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव दौरान ही सपा में शामिल हुए थे।


सपा में शामिल होने के पहले शिवकुमार बसपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार रहे। सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया और वह विजयी भी हुईं। उसी समय से इनके विधानसभा चुुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। टिकट नहीं मिलने पर वे पार्टी के बागी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed