{"_id":"680929718ea2cb41e303c180","slug":"disha-got-success-due-to-the-inspiration-of-her-grandparents-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-131231-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दादा-दादी की प्रेरणा से दिशा को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दादा-दादी की प्रेरणा से दिशा को मिली कामयाबी
Wed, 23 Apr 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
यूपीएससी में चयनित दिशा द्विवेदी के साथ खुशी मुद्रा में पिता महेंद्र प्रकाश द्विवेदी, माता सुनी
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। ऊंचगांव निवासी प्रोफेसर पिता और गृहणी माता की बड़ी संतान दिशा द्विवेदी ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में कामयाबी हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। दिशा को यह सफलता पांचवें प्रयास में मिली है।
दिशा द्विवेदी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट केंद्रीय विद्यालय लखनऊ से करने के बाद नोएडा से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्राॅनिक्स से बीटेक किया। कैंपस प्लेसमेंट के तहत सेलेक्शन भी हुआ और अच्छे पैकेज का ऑफर मिला, लेकिन दिशा ने तो यूपीएससी परीक्षा में सफल होने का लक्ष्य बना लिया था और अंतत: पांचवें प्रयास में सफल होकर माता-पिता का नाम रोशन किया। दिशा को 672वीं रैंक मिली है।
पिता डॉ. महेंद्र प्रकाश द्विवेदी इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज में प्रोफेसर हैं तो माता सुनीता द्विवेदी कुशल गृहिणी हैं। छोटी बहन दृष्टि अभी कक्षा-सात की छात्रा है। बाबा माताफेर द्विवेदी रिटायर्ड शिक्षक हैं तो दादी फूलकली गृहिणी हैं। दिशा का मानना है कि बड़ी सफलता पाने के लिए दादा-दादी हमेशा प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
कुड़वार के ऊंचगांव में दिशा के घर पर बधाई देने वालों का मंगलवार से ही तांता लगा है। दिशा के बड़े पापा प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रकाश द्विवेदी आगंतुकों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करा रहे हैं। क्षेत्र के मनोज तिवारी, अभिषेक दुबे, बृजेश श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय के अलावा जनप्रतिनिधि भी बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं।
टाइम टेबल बनाकर करें पढ़ाई
तैयारी कर रहे युवाओं को दिशा की सलाह है कि वे समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करें। सभी विषयों पर बराबर ध्यान दें। इसके अलावा समसामयिक जानकारी के लिए समाचार पत्र जरूर पढ़े। इससे सामान्य अध्ययन मजबूत होगा। एक-दो बार में सफलता नहीं मिलने पर घबराए नहीं, धैर्य रखें और मेहनत में कमी न करें, सफलता अवश्य मिलेगी।